Qutub Ansari / Sun, Nov 24, 2024 / Post views : 86

एम अरशद
रूपईडीहा/बहराइच । शिवाजयशिवाजय क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित रूपईडीहा क्रिकेट लीग टूर्नामेट का दसवें दिन रूपईडीहा क्लब और करीम चिश्ती के बीच खेला गया । जिसमें टॉस जीत कर रूपईडीहा क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए जिसमें अभिषेक ने 32 और आर्यन जायसवाल ने 20 रनों का योगदान दिया । करीमचिस्ती की तरफ से बोलिंग करते हुए समीर शुक्ला ने पांच और अमन अली ने 2 विकेट प्राप्त किया । जवाब में उतरी करीम चिश्ती की टीम ने महज 16 ओवर में ही मैच जीत लिया । अमन अली ने शानदार 51 और जीशान ने 48 रनों का योगदान दिया । रूपईडीहा की तरफ से अभिषेक ने सर्वाधिक 2 विकेट और राजेश को एक विकेट मिला ।मैन ऑफ द मैच रहे अमन अली जिन्होंने 51 रन और 2 विकेट लिए मन आफ द मैच का पुरस्कार रिंकू सोनी के द्वारा प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन