सिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा बेलनापारा में कजरी तीज महोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।उसके बाद लखनऊ के कलाकारों द्वारा प्रभु शिव शंकर की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई सैकड़ों की संख्या में सभी शिव प्रेमी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कैसरगंज के विधायक प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने कमेटी के सदस्यों का आभार प्रकट किया, व विशिष्ट अतिथि पयागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव, व पूर्व विधायक राम तेज यादव रहे। कमेटी अध्यक्ष राज कुमार यादव युवा नेता सपा । उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव संरक्षक डॉo केशव राम यादव, डॉo जगजीवन यादव, संस्थापक बालक राम यादव, कोषा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव संयोजक राजकुमार यादव ,भंडारा प्रभारी गोपाल यादव , कमलेश यादव स्मार्ट स्टूडियो कैसरगंज, गौरव यादव, कमेटी सदस्य हंस राम यादव, रोहित यादव, शिव कुमार यादव,पिंटू यादव, अर्जुन यादव, बोला यादव, राम कुमार यादव , राजू यादव आदि समस्त ग्राम वासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।