सिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने आज शनिवार के दिन अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया l कार्यभार ग्रहण करते ही तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि शासन के मनसा अनुसार आम लोगों को त्वरित कार्य न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है l उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी बिना किसी झिझक के डायरेक्ट मेरे पास आवे और फरियादियों की समस्याओं का जल्द एवं नियमानुसार कार्य किया जाएगा l मौजूदा समय में गेहूं की फसल की कटाई का काम चल रहा है किसान भाई सावधानीपूर्वक अपनी फसलों की कटाई करें कहीं पर कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल प्रभाव से सी यूं जी नंबर पर संपर्क स्थापित करें l