Qutub Ansari / Tue, Oct 22, 2024 / Post views : 86

कैसरगंज/बहराइच l आलोक प्रसाद आई ए एस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कैसरगंज ने आज प्राथमिक विद्यालय कोनारी बंगला विकासखंड कैसरगंज का औचक निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति एवं लर्निंग व्यवस्था ठीक ना होने की वजह से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद ने अध्यापकों को सख्त फटकार लगाई साथ ही साथ तय समय के अनुसार बच्चों की लर्निंग व्यवस्था को सुचार रूप से सुधारने हेतु दिशा निर्देश दिए एवं बच्चों की कम उपस्थिति पर भी गहरी नाराजगी जताई बच्चों की उपस्थित जल्द से जल्द बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं साफ सफाई हेतु खंड विकास अधिकारी कैसरगंज को निर्देशित किया आलोक प्रसाद ने अपने सख़्त लहजे में कहा कि तहसील कैसरगंज के अंतर्गत जितने भी विद्यालय हैं उन सब विद्यालय में पाठन व्यवस्था सुचारू रूप से अध्यापक सुधार लाएं नहीं तो ऐसे लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी l
विज्ञापन
विज्ञापन