Qutub Ansari / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 95
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज कस्बे में पुरानी तहसील परिसर के पीछे एक जीप में अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिससे जीप धूं-धूं कर जल उठी। आग की लपटे इतनी तेज थी। की पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। आसपास के नागरिकों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर जलती हुई गाड़ी का वीडियो वायरल किया। तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन