एम अरशदरुपईडीहा/बहराइच । सीमांचल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में जयसपुर रॉकर्स ने स्टार इलेवन को 68 रन से और सलमान इलेवन नानपारा ने निबिया इलेवन को 22 रन से हराकर जीत दर्ज की। जयसपुर रॉकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवरों में 150 रन बनाए, जबकि स्टार इलेवन 82 रन पर सिमट गई। वहीं, सलमान इलेवन ने 90 रन बनाए, जवाब में निबिया इलेवन सिर्फ 68 रन बना सकी। इस दौरान सफेद गेंद से खेला गया फ्रेंडली लेदर बॉल मैच भी आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य आयोजक मोहम्मद जुबेर फारूकी समेत अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।