Qutub Ansari / Wed, Oct 23, 2024 / Post views : 82
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच । समस्त देश में जनहित किसान पार्टी द्वारा देश हित में आंदोलन चलाए जाने तथा सरकारों से लड़कर किसानों नौजवानों बेरोजगारों पिछड़ों दलितों महिलाओं का हक दिलाने वाले जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास चौरसिया जी की सहमति से आज दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को युवा मोर्चा (जिला अध्यक्ष) श्री अंकित कुमार चौरसिया ने जतिन चौरसिया को जनपद बहराइच का जिला सचिव युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है. हम शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं कि हमें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे हम पूरी निष्ठा से पार्टी का प्रचार प्रसार करने में और संगठन को मजबूत करने में अपना श्रमदान देंगे यह बात जिला सचिव ने मीडिया को अवगत कराते हुए बताया इस नियुक्ति पर अंकित कुमार चौरसिया ने कहा युवाओं को भी राजनीति हिस्सेदारी और अधिकारों के लिए पार्टी से जुड़ना चाहिए जिससे देश का किसान नवजवान खुशहाल बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन