Qutub Ansari / Mon, Sep 16, 2024 / Post views : 91
जरवल/बहराइच। पिछड़ों के साथ दलित बस्ती की बहुतायत संख्या होने के बावजूद भी नगर पंचायत जरवल के सराय वार्ड मे भी सूखा व गीला कचरा निकाय प्रशासन डंप करवा रहा है।जबकि उक्त वार्ड की पीड़ित जनता निकाय प्रशासन के इस जिम्मेदारों से अनेको बार इसकी शिकायत भी कर चुका है। इसके बावजूद भी वार्ड मे ही सूखा व गीला कचरा डंप कर केवल मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही दिखा रहा है। जिससे डेंगू जैसी घातक बीमारी ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। निकाय प्रशासन के जिम्मेदारों की इस करतूत को लेकर दैनिक भास्कर ने अपने कैमरे मे कुछ तस्वीरे कैद की है जो कभी झूठ नहीं बोलती इस वार्ड के रहने वाले साहिबे आलम कहते है साहब कुछ जनहित की बात भी यहां करो तो निकाय के जिम्मेदार मुकदमा लिखवा देते है l वैसे इस वार्ड मे जो सूखा व गीला कचरा जो डंप किया जाता है उसके कारण तरह तरह की बीमारी फैल रही है l जल भराव के कारण डेंगू जैसी बीमारी अलग पांव पसार रही है लेकिन निकाय प्रशासन फिर भी अपनी हरकत से बाज़ नही आ रहा।साहिबे आलम ने बताया कि सकरी गली से सफाई कर्मी कूड़ा की ठेलिया निकालते है जिससे लोगो की दीवाल खराब हो रही है जबकि कूड़ा गाड़ी ले जाने के लिए चौड़ा रास्ता भी है ये सारी करतूत निकाय प्रशासन जान बूझ कर करवा रहा है।
क्यों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा निकाय प्रशासन जरवल। नगर का सूखा और गीला कचरा वार्डो मे गिरता देख दैनिक भास्कर ने एक मुहिम चला कर जिला प्रशासन के साथ जरवल के निकाय प्रशासन को प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर ध्यान आकर्षित करना चाहा पर जिम्मेदारों की इस ज्वलंत मुद्दे पर उनकी कुंभकर्णी नींद नहीं खुल सकी इससे साफ जाहिर होता है कि पूरे कुंए में शायद भांग पड़ी है। जो जरवल के नागरिकों के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन