Qutub Ansari / Fri, Nov 8, 2024 / Post views : 89

जरवल/बहराइच l नगर पंचायत जरवल मे कहने को तो मच्छर जनित बीमारियो से कस्बे की रियाया को निजात मिल गई है पर धरातल पर ऐसा कुछ भी नही है जब कि निकाय प्रशासन ने कस्बे के हर वार्ड मे फागिंग के साथ नालियों व नालों मे कीट नाशक दवाओं के छिड़काव के साथ निकाय परिषर मे स्वास्थ महकमे द्वारा कैम्प भी लगवाया गया l उसके बावजूद मच्छर जनित बीमारियो से काबू नही मिल सका l अब जरवल की चेयरमैन तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन डेंगू की चपेट मे आ चुके है जिनका उपचार कस्बे के चीनी मिल मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज़ चल रहा है। बताते चले इस समय तेज बुखार ही नहीं कस्बे के लोग मच्छर जनित बीमारियो से काबू नही पा रहे है l चारो तरफ हाय तौबा मची हुई है जिस ओर निकाय प्रशासन ही नहीं स्वास्थ महकमे को भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन