Qutub Ansari / Sun, Nov 16, 2025 / Post views : 143
बहराइच l बौंडी इलाके के साईं गांव में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां घर में सो रहे 55 वर्षीय ग्रामीण जमालु पर सियार ने हमला कर दिया। सियार ने जमालु के हाथ को बुरी तरह चबा लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है l
ग्रामीणों के अनुसार, जमालु घर में सो रहे थे, तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर कुत्ते एकत्रित हो गए और उन्होंने सियार को नोच-नोचकर मार डाला।
यह घटना बहराइच में जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती घटनाओं का एक और उदाहरण है। पिछले दिनों भी बहराइच में भेड़ियों के हमले में कई लोग घायल हुए थे और कुछ की मौत हो गई थी। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन