Qutub Ansari / Thu, Nov 28, 2024 / Post views : 96
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से सडक दुर्घटनाओं को रोकने के हलिए जिलाधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर गन्ना लेकर चीनी मिल आई ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल के महाप्रबंधक टी.एस.राणा, सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड सचिव पी एन पांडे,ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा ने चीनी मिल में गन्ना लेकर आए l किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने किसानों को सड़क सुरक्षा संबंध में जानकारी भी दी। महाप्रबंधक राणा ने बताया कि चीनी मिल में जो भी वाहन आ रहे हैं,उन सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं। कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिप्लेक्टर लगने से सामने से आ रहे वाहनों की पहचान आसानी से हो जाती है,जिससे चालक सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने बताया कि चीनी मिल के दो कर्मचारियों की ड्यूटी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए लगाई गई है,जिससे सभी छोटे बडे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक सी.पी.सिंह, चीफ इंजीनियर बासुदेव यादव,लेखाधिकारी अजीत कुमार सिंह,आइटी मनैजर राघवेंद्र शर्मा,चीफ केमिस्ट अरविंद देशवाल समेत चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन