Qutub Ansari / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 128
रूपईडीहा/बहराइच l थाना रूपईडीहा पुलिस ने एक अन्तर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारत और नेपाल से चोरी की गई 15 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्त नेपाल के बांके जिले के निवासी हैं और इनकी पहचान गुलजार खां 30 वर्ष व वसीम उर्फ छोटकऊ 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्तों के खिलाफ कई अन्य थाना क्षेत्रों में पहले भी चोरी की घटना का मुकदमा पंजीकृत है । पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन