एम अरशदरुपईडीहा/बहराइच। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा और तहसीलदार अंबिका चौधरी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र के मदरसों का निरीक्षण किया गया। बाबागंज और रंजीतबोझा क्षेत्र के चार मदरसों में दस्तावेजों की जांच और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ मदरसों में कागजी औपचारिकताओं के अद्यतन और शौचालय व पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता देखी गई। अधिकारियों ने मदरसा प्रबंधन को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मदरसों को और अधिक सक्षम बनाना है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। निरीक्षण कार्य शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा दद्दन सिंह, सशस्त्र सीमा बल के एएसआई राकेश, तहसीलदार अंबिका चौधरी और गुप्तचर एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।