सिराज अली कादरीबहराइच ( कैसरगंज )l भेड़िए के हमले से लगभग दो हफ्ते से अधिक दिनों से शांत आदमखोर भेड़िया प्रभावित क्षेत्र मझारा तौकली में आज फिर से लगभग 20 दिनों के उपरांत भेड़िए ने फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदौली के मजरा गोरछहन पुरवा के रहने वाले राकेश की डेढ़ साल की बेटी शानवी को आज सुबह करीब 5:00 बजे भेड़िया घर के आंगन से उठा ले गया। चीख पुकार सुन कर परिजन व ग्रामीण लाठी डंडों के साथ शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व पुलिस टीम संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही है। लेकिन टीम को उसका कोई पता नहीं चल सका है।
आप लोग को ज्ञात होगा कि इसी क्षेत्र में सितंबर माह में हुए भेड़िए के हमले में चार बच्चों समेत एक दंपति सहित 6 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद वन विभाग ने अभियान चलाकर मुख्यमंत्री के दौरे के बाद आदेशानुसार दो भेड़ियों को मार गिराया था। इसी बीच एक बार फिर से नरभक्षी भेड़िए के हमले से इस क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो चुका है। वहीं मासूम के परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक सूचना मिली है कि आदमखोर इस भेड़िये को वन विभाग द्वारा मझारा तौकली के माजरा बभनन पूरवा के पास मार गिराया गया है। जिसमें उसकी मृत्यु हो गई है। यह वन विभाग की बहुत बड़ी कामयाबी और क्षेत्र के लिए राहत की खबर है।