लियाकत अलीरिसिया/बहराइच l जनपद बहराइच के विकासखंड क्षेत्र चित्तौरा के ग्राम पंचायत किशुनपुर माफी में समूह के द्वारा बच्चों का पोषाहार डकारा जा रहा है, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शाकरुन्निशा व ग्रामीणों का कहना है, की जो भी राशन ब्लॉक स्तर से मिलता है उसमें से आधे से कम ही आंगनवाड़ी में भेजा जा रहा है, बाकी राशन डकार लिया जा रहा है l शाकरुन्निशा का कहना है की मुझे जब राशन ही नहीं मिलेगा तो हम ग्रामीणों को देंगे कहां से । इसको लेकर ग्राम पंचायत की महिलाओं में भी काफी आक्रोश देखने को मिला है l ग्रामीणों का कहना है की हम लोगों को राशन कम मिल रहा है, जो बच्चें हैं, उन्हे भी, गर्भवती, वा धात्री महिलाओं को भी, इसको लेकर हमारी टीम ने पुष्पा देवी समूह अध्यक्ष से दूरभाष के माध्यम से बात किया, पुष्पा देवी का कहना है, की हमें राशन ब्लॉक से कम मिलता है इसलिए हम राशन आंगनबाड़ी को कम देते हैं, वहीं SDPO शिवम सैनी का कहना है, की ये सभी आरोप निराधार हैं। ब्लॉक से राशन बराबर भेजा जा रहा है। अब सवाल ये उठता है की राशन तो ग्रामीणों को कम मिल रहा है, परन्तु ये कम दे कौन रहा है। वैसे ये मासूमों का राशन डकारने वाला जिन्न जल्द ही बोतल से बाहर होगा, जिसमें तमाम लोगों को बेनकाब भी होना पड़ सकता है ।