अशोक सोनीजरवल/बहराइच। नगर पंचायत जरवल की अधि.अधि. खशबू यादव ने बताया कि मा. उच्चतम न्यायालय में दाखिल रिट याचिका सं. 324 ऑफ 2020 डॉ. बलराम सिंह बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया में पारित आदेश दिनांक 20 अक्टूबर 2023 के अनुपालन में नगर पंचायत जरवल अन्तर्गत समस्त 13 वार्डों में अस्वच्छ शौचालयों तथा उसमें कार्यरत् मैनुअल स्कैवेन्जर्स का सर्वेक्षण/चिन्हीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधि.अधि. ने बताया कि यदि कोई स्वच्छकार वर्तमान में अस्वच्छ पेशे से सम्बन्धित कार्य करता है, तो नगर पंचायत में उपस्थित होकर अथवा पालिका से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर 1533 या मोबाइल नम्बर 8189078344 पर सम्पर्क कर अस्वच्छ शौचालयों तथा मैनुअल स्कैवेन्जर्स के सम्बन्ध में 16 अगस्त 2024 तक सूचना देे सकता है।