( फैजान )फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l लोकसभा चुनाव 2024 को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रुपेन्द्र गौड़ द्वारा निरंतर क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। मतदान केंद्र के आने-जाने के रास्ते से लेकर मतदान केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं से संबंधित जानकारी को विधिवत चेक किया जा रहा है। जिससे मतदान के दिन मतदान कर्मी एवं उनकी सुरक्षा के लगे सुरक्षाकर्मी तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधायों का सामना न करना पड़े। तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों के सुविधाओं को लेकर बराबर निरीक्षण में लगा हुआ है। इसी क्रम में गुरूवार को घाघरा की कक्षार में स्थित अहाता ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे पेयजल व शौचालय की व्यवस्थाओ को दुरूस्त करना के लिए सम्बन्धित कर्मचारियो को निर्देशित किया।