एम अरशदरुपईडीहा/बहराईच । नेपाल सरकार के इंटरमोडल ट्रांसपोर्ट बोर्ड द्वारा आयोजित पोर्ट मैनेजमेंट वर्कशॉप के समापन समारोह में भारत के लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रुपईडीहा के मैनेजर सुधीर शर्मा को सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने अंतिम सत्र में पोर्ट प्रबंधन पर प्रस्तुति दी, जिसे प्रतिभागियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर चेयरमैन आशीष गजुर्नेल ने उन्हें सम्मान पत्र और नेपाली खुकरी भेंट की। वर्कशॉप में नेपाल और भारत के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। श्री शर्मा ने कहा कि यह पहल दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूती देगी।