संतोष मिश्रानानपारा तहसील/बहराइच। जनपद बहराइच के विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में स्थित ऐतिहासिक सगरा कुटी मंदिर पर बीते सोमवार को श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान कुटी पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। आसपास के दर्जनों गांवों की श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नम आँखों से कुटी स्थित अमृत सरोवर तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान जहां आस्था का सैलाब उमड़ता रहा वही थाना रुपईडीहा की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बराबर मुस्तैद रही। पूर्व प्रधान व मेला व्यवस्थापक शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित मेला व प्रतिमा विसर्जन में देर रात तक मेलार्थियों का रेला चलता रहा। इसके साथ ही कुटी पर स्थित अमृत सरोवर मे बने भव्य शिव मंदिर में हजारों मेलार्थी श्रद्धालुओं ने माथा टेका।