Qutub Ansari / Wed, Nov 13, 2024 / Post views : 109
सकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l समाजवादी पार्टी की ओर से 283 विधान सभा क्षेत्र नानपारा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन बंधन मैरिज लान में संपन्न हुआ के मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष जफर उल्लाह खान बंटी रहे l अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी तथा संचालन पप्पू यादव ने किया l कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जफर उल्लाह खान ने कहा कि पी डी ए आज मिशन व आंदोलन बन चुका है l इसी आंदोलन के साथ हमें अपने अपने बूथों पर सभी को जोड़ना है और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना उन्होंने कहा कि जोड़ेंगे तो जीतेंगे l इस मौके पर डॉ तनवीर आलम, गाजी इमाम आला ने भी अपने विचार रखे । बूथ लेवल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना राईनी, डॉ अनवारूल, राम सूरत गौतम, जिला जीत सिंह ,शब्बीर खान, गिरधारी लाल ,रमाकांत वर्मा, प्रहलाद वर्मा ,बालकेश यादव, रमेश यादव प्रताप यादव अलबेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन