शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के मोहल्ला कवि नगर जो आमतौर से मुख्य सड़क से 6 --7 फीट नीचे है l यहां के घरों का पानी एवं बरसात का पानी हार्वेस्टिंग के माध्यम से भूमिगत हो जाता है, 20 वर्ष पूर्व यह प्लांट लगाया गया था, जिसकी जाली में पालीथीन, रोड़ा, कचरा भर गया है l सफाई कर्मियों से इसकी सफाई कराया जाना नितांत आवश्यक है l समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के दिनों में समस्या होगी।
नगर में बरसात होते ही कवि नगर में दो-तीन फीट पानी भर जाता है इसके बाद तीन दिनों के बाद यह पानी भूमिगत हो पता है।
तीन दिनों तक मोहल्ले वासियों को के घरों में पानी भरा रहता है जल भराव की समस्या से लोग परेशान होते हैं ।
मोहल्ले के हाजी हमजा ने बताया की बरसात होते ही जल भरा हो जाता है l दो बार नगर पालिका के वाहन ने मोहल्ले के जल भराव का पानी टैंकर से खिंचवाया है l उन्होंने बताया कि नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों से कई बार बात की गई है परंतु अभी तक सफाई नहीं की गई है।
दूसरी ओर फ्रूट व्यापारी शौकत अली ने कहा कि जल भराव की समस्या गंभीर है l उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है l