सभासद के साथ पीड़ित वार्ड के नागरिकों ने रजि.डाक से डीएम से बताई व्यथाअशोक सोनीजरवल/बहराइच। "आई लव यू जरवल"कहने पर तो जरूर अच्छा लगता है पर नगर पंचायत जरवल के निकाय कार्यालय पर जिम्मेदारों की स्थित उल्टी धारा मे बहती नजर आ रही है। जिसकी एक बानगी भी देखे मामला इसी निकाय के बाजदारी वार्ड का है इस वार्ड मे महीनो से नालों मे दूषित पानी उगल रहा है। जिससे वार्ड मे जान लेवा बीमारी तो दस्तक देने वाली ही है बूंद बूंद पानी के लिए लोग परेशान ऊपर से है। इस जवलंत समस्या को लेकर बाजदरी वार्ड के नागरिकों व बाजदारी वार्ड सभासद श्रीमती बिट्टो ने आरोप लगाते हुए कहा की इस निकाय मे चेयरमैन तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन का सिक्का चलता है वो अपने इशारे पर सारा काम कराते है। अपनी पीड़ा बताते हुए श्रीमती बिट्टो सभासद ने कहा कि यहां के जिम्मेदारों का कहना है कि शिकायत कही भी करो आएगी तो हमारे पास ही। सभासद होता कौन है। अब बाजदारी वार्ड के रियाया की पीड़ा भी सुने जो वार्ड के नालों से निकलने वाले दूषित पानी के बारे मे कहते है कि वार्ड मे बहने वाले दूषित पानी को रोकवाने के लिए बोर्ड की बैठक में वार्ड सभासद ने एक नाले का प्रस्ताव किया,जिस पर निकाय ने लाखों रुपए को खर्चकर नाला का निर्माण चार पांच माह पूर्व करवा दिया था ।उसका गन्दा पानी भी पझव्वा ताल जो आबादी के बाहर था गिरने लगा था।पांच माह बीतने के बाद निकाय प्रशासन ने न जाने क्यों तोड़ता दिया।जिससे उक्त नाले का गन्दा पानी आबादी मे बने खावा ताल में गिरने लगा। जिससे कई वार्ड की जनता दूषित पानी जो नल से निकलता है इस सम्बंध में बाजदारी वार्ड की सभासद समेत वार्ड के पीड़ितो में राम नरेश गौतम,कृपाराम यादव, अफजाल खान,नय्यर,राजकुमार गौतम,कैलाश यादव,रामचंद्र,फारुख खान ने ई ओ खुशबू यादव समेत व जिलाधिकारी के संज्ञान में दो दो बार अपनी पीड़ा बताई है लेकिन पीड़ितो किं पीडा कोई सुनना ही नहीं चाहता जिससे उक्त वार्ड मे कभी भी जानलेवा बीमारी पैर पसार सकती है।
...अब ई ओ साहिबा भी फोन नही उठती ?
जरवल। जरवल नगर पंचायत के बाजदारी वार्ड मे नालों से निकल रहे गन्दे पानी को लेकर की गई शिकायत व पीड़ितो के निष्तारण को लेकर जब इसी निकाय की ई ओ खुशबू यादव से फोन पर बात करना चाहा तो वेल बजने के बावजूद उनका फोन नही उठा।वैसे फोन न उठाना उनकी आदत मे सुमार भी है।
"जरवल के बाजदारी वार्ड मे दूषित पानी की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा, इसके लिए तत्काल जरवल की ईओ से बात कर रही हूं"
मोनिका रानी जिलाधिकारी बहराइच