बहराइच l किशुनपुर मीठा गांव निवासी एक परचून व्यवसायी की पत्नी ने शाम को दीया का दीपक जलाकर दुकान में रख दिया। इससे दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में दंपती झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाया। दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राम गांव थाना क्षेत्र के किशुनपुर मीठा गांव निवासी बुधराम (45) पुत्र बाबूराम परचून की दुकान का संचालन दरहियापुरवा गांव में करते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को पत्नी नीतू देवी (40) ने दीया का दीपक जलाया। पूजा के बाद दीपक को दुकान में ही रख दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान में पेट्रोल बोतल में रखी थी। जिसके चलते दुकान में आग लग गई। दुकानदार के साथ उसकी पत्नी ने दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान में रखा आधा से अधिक समान जल गया। आग बुझाने के चक्कर में दंपती झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया है।