Qutub Ansari / Thu, Nov 21, 2024 / Post views : 82
कुतुब अंसारी

बहराइच। फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को बृहस्पतिवार को उ.प्र. के सभी जनपद के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अभिनेता विक्रांत मैसी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड की घटना पर आधारित है। देश के प्रधानमंत्री जी से लेकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी फिल्म को देखकर इसकी सराहना की है। इसी क्रम में आज जनपद बहराइच व श्रावस्ती के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी फिल्म देखकर उसकी सराहना की। फिल्म का प्रसारण सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा बहराइच स्थित के-सिनेमा (कुमार पिक्चर पैलेस) में किया गया। जिसका मा० सांसदगण/विधायकगण/अध्यक्ष जिला पंचायत/नगर पालिका/नगर पंचायत/जनप्रतिनिधिगण/पाटी पदाधिकारीगण/सहयोगी दलो द्वारा देखा गया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन