Qutub Ansari / Thu, Sep 5, 2024 / Post views : 106
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर ब्लॉक के ओमप्रकाश त्रिपाठी इंटर कालेज श्रद्पारा में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया छात्रों ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। मुख्य अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे खण्ड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह रहे। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ शिक्षक शिवनाथ शिखर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही शिक्षक के महत्व को बताते हुए कहा कि एक शिक्षक पूरी दुनिया को बदल सकता है l खण्डविकास अधिकारी ने कहा गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलता रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के संबंधों की व्याख्या की । शिक्षक प्रेम कश्यप ने विद्यार्थियों को शिक्षा और शिक्षक के महत्व को समझाया।महिला शिक्षक अनम ने कहा कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। भारत में पांच सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग हैं पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर ही मनाया जाता है क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। मंच का संचालन पेशकार यादव ने किया इस मौके पर नीरज पाठक प्रधानाचार्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ओमप्रकाश त्रिपाठी सीता राम पांडेय चन्द्रिका प्रसाद पेशकार विद्यालय सयोंजक करीम खान सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
गजाधरपुर वीआरसी पर भी शिक्षक समारोह आयोजित किया गया और पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा को शिक्षको ने बिदाई कर नए खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का स्वागत किया गया l इस मौके पर ब्लॉक के तमाम शिक्षक गण मौजूद रहे एवं बच्चों ने तरह तरह के शंस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन