Qutub Ansari / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 101
बहराइच। हुजूरपुर ब्लाक के ग्राम गाज़ीपुर कोंडरी में अज्ञात कारणों से फूस के घर में आग लग गई। इस हादसे में दुलारे , अयोध्या लाल, देवानंद , राजू बाबा, देव , छोटेलाल , चंद्रिका ,रामकुमार, राम भजन ,लल्लन, दुख हरण, राम, चमेली ,सोनू ,जगत राम , दूजे, दद्दन व अवध राम के मकान जल करके राख हो गए इन लोगों के घर में बांधे 25 बकरे , 10 गाय व 5 भैंस जल कर मर गई । इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच करके नगर पंचायत पयागपुर अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिल कर आर्थिक मदद की ।
विज्ञापन
विज्ञापन