हेल्थ मेगा शो में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क वितरित की गई दवायेंसिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच l स्वयंसेवी संस्था अभिनव विकास समिति लखनऊ द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शरीर एवं किशोरी बालिकाओं के जागरूकता के क्रम में हेल्थ मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तहसील मुख्यालय स्थित हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में हुकुम सिंह इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज की छात्राओं के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता के बैनर पोस्टर के साथ एक रैली हेल्थ मैराथन के रूप में निकाली गई।
जागरूकता रैली का शुभारंभ अभिनव विकास समिति की सचिव विभा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रतिभाग कर रहे छात्रों द्वारा अनेकों नारों अच्छा स्वास्थ्य अनमोल है, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, पहला सुख निरोगी काया, स्वास्थ्य मनुष्य की शक्ति है, जो इस पर ध्यान दें वही समझदार व्यक्ति है आदि के माध्यम से जन संदेश दिया गया।
रैली के उपरांत विद्यालय सभागार में चिकित्सकों व स्वास्थ्य काउंसलरों एवं संस्था के स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। हेल्थ मैराथन व जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभा कर रहे हैं सभी छात्राओं को संस्था की ओर से कैप, टी शर्ट व लंच पैकेट भी दिया गया।
शिविर को सफल बनाने में पूर्व ब्लाक प्रमुख जरवल राजेंद्र सिंह, अभिनव विकास समिति के पदाधिकारी सुजाता सिंह, मंजू सिंह, अनूप सिंह, आर.के.सिंह, डॉ सौम्या सिंह, अमित कुमार सिंह, नवीन कृष्णा, अंकित श्रीवास्तव, अनिल, सुनीता मौर्य, विनीता, चंद्रभान, सीताराम, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सिंह राजू भैया आदि मौजूद रहे l