Qutub Ansari / Tue, Nov 12, 2024 / Post views : 98
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। मच्छर जनित बीमारी से ग्रस्त जरवल की चेयर मैन तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन की हालात देख जरवल की ई ओ खुशबू यादव के साथ स्वास्थ महकमे की टीम मे सी एच सी जरवल(मुस्ताबाद) के डॉ अशोक कुमार सिंह चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक कृष्णा डॉक्टर समअफरोज लैब टेक्नीशियन आदित्य प्रकाश मिश्रा ने जरवल के 50 निकाय कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे खून की जांच डेंगू मलेरिया की जांच की गई। जिसमे सभी निकाय कर्मी स्वस्थ पाए गए।बताते चले 15 दिन पूर्व दैनिक भास्कर ने इस संबंध मे "डेंगू बुखार जैसी बीमारी पांव पसार चुकी है l कस्बे के हर वार्ड मे" के शीर्षक से छपी खबर को लेकर स्वास्थ महकमे की टीम तो जरवल पहुंची ही थी जरवल का निकाय प्रशासन ने तेजी के साथ फागिंग तो शुरू ही करवा दिया एंटी लार्वा का छिड़काव भी कस्बे की नाली नालियों के साथ जल भराव की जगहों पर भी करवाया गया l इसके बावजूद भी चेयर मैन के पति को भी मच्छर जनित बीमारियो ने घेर लिया जिसका इलाज पहले तो कस्बे के एक अस्पताल में हुआ हालत गंभीर होने पर लखनऊ के चिकित्सक के यहां इलाज़ करवाया गया बीती रात को उनके घर पहुंचने पर देखने के लिए तांता भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन