संतोष मिश्रानानपारा तहसील/बहराइच। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत छः वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य कैम्प और कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा (जमोग) में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि प्रहलाद वर्मा मंडल महामंत्री की गरिमामायी उपस्थिति में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोग योजना के अंतर्गत 6 वर्ष पूरे होने पर आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉक्टर आर एन वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोग योजना के अंतर्गत 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, आयुष्मान कार्ड वितरण, आयुष्मान लाभार्थियों का शत प्रतिशत पंजीकरण, एनीमिया एवं टीवी टेस्ट काउंटर, साफ सफाई की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ महेश विश्वकर्मा चिकित्सा अधिकारी, हरिराम आर्य स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, आशुतोष वर्मा फार्मासिस्ट, अबु स्वालेह सिद्दीकी बीपीएम सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।