Qutub Ansari / Tue, Nov 12, 2024 / Post views : 42

कैसरगंज/बहराइच l नव आगंतुक कोतवाल कैसरगंज हरेंद्र मिश्रा ने कैसरगंज कोतवाली का कार्यभार ग्रहण किया l दैनिक भास्कर की खास बातचीत में इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता जन समस्याओं का निस्तारण करना l अपराधियों पर अंकुश लगाना किसी भी दशा में थाना कैसरगंज के अंतर्गत अपराधी जुर्म करने की कोशिश ना करें l अगर किसी ने माहौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी l आम जनमानस में शांति व्यवस्था कायम रहना चाहिए l अगर किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उनके लिए सलाखें तैयार हैं l कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहीं पर भी कोई भी व्यक्ति अगर लड़कियों को छेड़ता है तो वह तत्काल प्रभाव से 112 नंबर थाने का सीयूजी नंबर पर तत्काल सूचना दें l ऐसे गंदे विचारधारा के लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी l उनके खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी l
विज्ञापन
विज्ञापन