Qutub Ansari / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 110
जरवल/बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल चीनी मिल मार्ग पर बाइक से घर जा रहे सलाउद्दीन (22) निवासी हंसना धंवरिया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वहीं लखनऊ गोण्डा मार्ग पर बाइक से जा रहे अजय प्रताप (32) निवासी कैसरगंज व हरी शंकर (20) निवासी मसौलिया कर्नलगंज को गोण्डा बार्डर पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने हरी शंकर को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल अजय प्रताप को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन