एम अरशदरुपईडीहा/बहराईच। रमजान के पावन महीने के 28वें रोजे पर चकिया रोड स्थित सिंघानिया लांज के पास अफ्तार का भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी सादगी और भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें धार्मिक आस्था, भाईचारे और एकता की भावना झलकती रही। अफ्तार से पहले दुआओं के सिलसिले से हुई, जिसमें सभी ने मिलकर अल्लाह से रहमत, बरकत और दुनिया के हर कोने में सुख-शांति की दुआ की। अफ्तार के बाद मस्जिद में मग्रिब की नमाज अदा की गई । नमाज के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें देश में सुख-शांति, तरक्की और बरकत की कामना की गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे और एकता का परिचय दिया, जिससे रमजान के इस पावन माह की असली भावना उजागर हुई। यह आयोजन न केवल धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बेहद सफल रहा। हर किसी के दिल में पवित्रता, करुणा और इस्लामी मूल्यों की सच्ची भावना गहराई से बसी रही। रमजान सिर्फ रोजे और इबादत का ही महीना नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और एक-दूसरे के साथ जुड़ने का भी समय है।