Qutub Ansari / Wed, Oct 9, 2024 / Post views : 90

मिहींपुरवा/बहराइच। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति को पुनः जोर शोर से आरम्भ करने की पहल के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने हेतु थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चफरिया के पंचायत भवन परिसर में महिला चौपाल का आयोजन किया गया । महिला चौपाल मे क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा मोतीपुर हीरा लाल कनौजिया थाना प्रभारी हरीश सिंह,दरोगा शंकर सिंह, महिला हेल्प डेस्क महिला कांस्टेबल ज्योति गुप्ता,महिला कांस्टेबल अलका द्विवेदी, कांस्टेबल फिरोज खान, हेड कांस्टेबल अमित गुप्ता, कांस्टेबल दीपांसु खुशवाहा, हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह, ग्राम प्रधान चफरिया अजीज अहमद, पत्रकार टीम सुजौली से विशाल अवस्थी, मनमोहन तिवारी,आदर्श पांडे, क्रांति मिश्रा, कृष्णा पाण्डेय, अक्षय तिवारी, तरुण तिवारी, अंजनी चतुर्वेदी, श्यामकरण चौहान चौपाल में शामिल हुए और महिलाओं के साथ साथ बच्चियों को जागरूक किया।महिला पुलिस सुजौली अलका द्विवेदी द्वारा चौपाल में आयी सभी महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे मे व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया और पम्पलेट्स वितरित किये गये व महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108, 1076, 102, 112, 101 आदि व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान प्रधानमंत्री, उज्जवला योजना आदि व बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गई। इस चौपाल में क्षेत्रीय आशा बहने, आंगनवाड़ी बहने,पंचायत सहायक पूनम तिवारी शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन