Qutub Ansari / Sun, May 5, 2024 / Post views : 95
जरवल/बहराइच। कैसरगंज लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह का जरवल प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व छोटी-छोटी कन्याओं ने आरती उतारा कर विजय श्री होने का आशीर्वाद दिया।बताते चले करण भूषण का काफिला जरवल पहुंचा वहां मौजूद लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया। इस अवसर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और करण भैय्या जिन्दाबाद के नारा लगाना शुरू कर दिया। साथ ही साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा करण भूषण सिंह के काफिले पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्वागत को देखकर करण भूषण सिंह ने सभी लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। जिसके बाद उनका काफिला बहराइच की तरफ बढ़ गया। इस मौके पर राहुल गोस्वामी उमंग अग्रवाल आशीष सिंह सूरज सिंह जगदीश शिल्पकार कैलाश नाथ राना जितेंद्र कसौधन चुनमुन चौरसिया रवि यज्ञसेनी सौरभ कसौधन प्रमोद गुप्ता आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन