संतोष मिश्रानानपारा तहसील/बहराइच। थाना रिसिया निवासी अल्फिया पुत्री नूरहमद उम्र लगभग 9 वर्ष की बीती रात ई: रिक्शा व बस एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात प्राइवेट बस रूपईडीहा से नानपारा की ओर जा रही बनकुरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर चालक ने पीछे से ई:रिक्शा कों टक्कर मार दी। चिकित्सकों ने ई:रिक्शा पर सवार अल्फिया पुत्री नूरहमद कों मृत घोषित कर दिया l जबकि ई: रिक्शा में सवार मृतक के पिता नूरहमद व फरीदा पत्नी नूरहमद निवासी मूर्तजापुर थाना रिसिया जनपद बहराइच व कन्हाईलाल निवासी सुजौली घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस कों दी। घटनास्थल पर पहुचे थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने सभी घायलों कों एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में त्वरित इजाल के लिए भर्ती कराया। इस मौके पर बाबागंज चौकी इंचार्ज रामगोविन्द वर्मा, आरक्षी भरत यादव आदि उपस्थिति रहे।