Qutub Ansari / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 89
नानपारा/बहराइच l जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शफीक कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी नानपारा से मिला और गांधी पार्क समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गांधी पार्क के सुंद्रीकरण कराए जाने की मांग करते हुए गांधी पार्क में पूज्य बापू की प्रतिमा लगाए जाने ,पार्क में अवैध रूप से गाड़ी पार्किंग करने वालों पर कार्यवाही तथा पार्क को जुआ एवं नशे का अड्डा बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आजादी की दीवानों की याद में बना गांधी पार्क रखरखाव के अ भाव में अपना अस्तित्व खोता जा रहा है पार्क में कूड़े का ढेर गाड़ियों का पार्किंग स्थल एवं जुआजी व नशेड़ियों का अड्डा बना गया है । प्रशासन से मांग की गई कि है यदि पार्क के रखरखाव की उचित व्यवस्था एवं सुंद्रीकर्ण नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने पर बाध्य होगी कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिम्मेदार अंसारी बलहा ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, नसीम बाबा, समीम , भोला कुरेशी ,शकील, रंगरेज ,रमाकांत तिवारी ,शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन