Qutub Ansari / Sun, Sep 1, 2024 / Post views : 97
बहराइच l गौ संसद विपिन कुमार मौर्य ने रविवार को आकस्मिक प्यारेपुर, अचौलिया, सुपनी, सौगहना एवं गोहनिया गौशाला में पहुंचे। गौशाला में गौमाता व गौवंश के आहार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी ली व गौवंश को गौशाला में किसी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए ग्राम प्रधान व गौशाला कर्मी को सचेत भी किया। सुपनी में स्थित गौशाला की साफ - सफाई एवं गौवंश के लिए पंखों की व्यवस्था व समुचित समुचित व्यवस्था व दूर बैठी गौवंश को तसले में चारा देते देखकर गो सांसद प्रसन्न होकर गौशाला कर्मी, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ - साथ जिलाधिकारी बहराइच की सराहना भी किये।
विज्ञापन
विज्ञापन