Qutub Ansari / Mon, Sep 30, 2024 / Post views : 87
जरवल/बहराइच। नगर पंचायत जरवल के सराय वार्ड स्थित एक मिनारा मस्जिद के पास वार्ड का कूड़ा सफाई कर्मियों द्वारा डंप किया जा रहा है जिससे बरसात के इस मौसम में संक्रामक रोग फैलने की संभावना होती जा रही है। ये आरोप लगाते हुए सराय वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मुन्ना सिद्दीकी के है जिन्होने निकाय पर लगाए हैं। उन्होंने निकाय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि काफी दिनों से सफाई कर्मी वार्ड का कूड़ा यही पर डंप करते है जिस कारण संक्रामक रोग तो पांव पसार ही रहे है काफ़ी दुर्गंध भी वहां रहती है। ऊपर से सफाई कर्मियों को जब मना करो तो वे बात नही मानते। सभासद प्रतिनिधि मुन्ना ने बताया की शिकायत भी निकाय प्रशासन से कर चुका हूं फिर भी कोई सुनवाई नहीं है।
"सभासद प्रतिनिधि द्वारा दी गई जानकारी जायज है जल्द ही इसका निष्तारण किया जावेगा लोग टीम भावना के साथ कार्य करे कस्बे की जटिल से जटिल समस्या का समाधान स्वंम हो जावेगा इसके लिए प्रयासरत भी हूं" सुश्री खुशबू यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत जरवल
विज्ञापन
विज्ञापन