Qutub Ansari / Sun, Sep 22, 2024 / Post views : 112
जरवल/बहराइच। सरकार के लांखो रुपयों की चपत लगाकर जरवल के निकाय प्रशासन ने लगा कर एनआरएफ सेंटर (कूड़ा घर) तो 35 किलोमीटर दूर हड़वाटांड गांव मे बना दिया पर निकाय के वार्डो का सूखा व गीला कचरा रत्ती भर वहां नही पहुंच सका ऊपर से जरवल के हाइवे पर लखनऊ-बहराइच मार्ग के नजदीक पेट्रोल पंप के पास इसी निकाय की प्रतिबंधित पालीथीन के साथ गीला व सूखा कचरा निकाय के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सफाई कर्मियों से डंप करवाया जा रहा है। जब कि कई बार ई ओ खुशबू यादव को वन विभाग के अधिकारियों ने हाइवे पर वन विभाग की जमीन पर इसके लिए कई बार मना भी कर चुके है। फिर भी निकाय प्रशासन अपने जिद्द पर अड़ा हुआ है। इस सम्बंध मे कई सफाई कर्मियों ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि हम लोग जब वार्डो का कूड़ा वार्डो मे कूड़ा डंप करते है तो लोगो का बड़ा विरोध होता है कूड़े के बू से नगर के लोग अजीज़ हो चुके है जब डंप हुए कूड़े को हाइवे पर ले जाओ तो वहां भी विरोध के स्वर कानों में पड़ते है अधिकारी कोई इस समस्या पर बात नही करता हम लोग अपनी पीड़ा किससे कहे उधर हाइवे पर कूड़ा देख कर राहगीर भी नांक पर कपड़ा बांध कर ही निकलते है। कारण पूछने पर सफाई कर्मी कहते है बू आना।
"कई बार जरवल की ई ओ खुशबू यादव को वन विभाग की हाइवे से सटे भूमि पर कचरा न जमा करवाए फिर भी विभागीय जमीन पर कूड़ा डंप हो रहा है इस सम्बंध में जरवल निकाय को नोटिस भेजी जा रही है" अभिषेक सिंह रेंजर वन विभाग कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन