Qutub Ansari / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 103
बहराइच ( पयागपुर तहसील )। वित्तविहीन शिक्षक महासभा की एक बैठक रविवार को अरुण मेमोरियल इंटर कॉलेज, पयागपुर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के हितों और आगामी स्नातक चुनाव की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव, वित्तविहीन शिक्षक महासभा, दीनबंधु शुक्ल एवं गोंडा जिलाध्यक्ष, सर्वेश भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात, बच्चों ने मधुर सरस्वती वंदना का गायन प्रस्तुत किया। संगठन को और मजबूत करने की दिशा में, प्रदेश महासचिव श्री शुक्ल ने बैठक में ही बहराइच की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान, पूर्व में संयोजक रहे सुधीर मिश्र को बहराइच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि श्री प्रवेश शर्मा एवं रमाकांत तिवारी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के आयोजक श्री सुधीर मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में आशा राम यादव, भूलन यादव, पंकज तिवारी, मालिक शुक्ल, सूर्य प्रकाश तिवारी ,राहुल यादव ,दान बहादुर शुक्ल,पुनीत शुक्ल सहित बड़ी संख्या में वित्तविहीन शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन