Qutub Ansari / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 81
फैजान
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज मे यातायात जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र ने दोपहिया वाहन चालको को यातायात के नियमो से अवगत कराया तथा एक दर्जन दो पहिया वाहन चालको को अपनी ओर से निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किये। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन कोई न कोई सडक दुर्घटना की सूचना मिलती रहती है जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को गंभीर चोटें आती हैं और कुछ मामलों में मृत्यु हो जाती है। ऐसे मे हेलमेट लगाना बेहद आवश्यक है। पुलिस प्रशासन ने जनता को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना और सड़क पर सुरक्षित वातावरण बनाना है। जनता ने इस पहल की सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया। प्रभारी निरीक्षक ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाते हुए उनसे अपील की की बिना हेलमेट के गाडी कतई न चलाएं तथा नाबालिक लड़कों को न तो मोटरसाइकिल दे और न ही उन्हें चलाने के लिए प्रेरित करें तभी दुर्घटना पर अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन