विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी ने बाबा साहब के जीवन पर पढ़ाया ककरहाअशोक सोनीजरवल/बहराइच।
डाक्टर भीमराव राव अम्बेडकर के जयंती के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेशनल मेडिकोज अर्गनाइजेशन के द्धारा जरवल के तपेसिपाह बावन बाबा कुटिया पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया l मुख्य अतिथि पदमसेन चौधरी विधान परिषद सदस्य ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विपेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर मे आये हुए डाक्टरों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।स्वास्थ्य मेले मे आये हुए लोगों को बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष एवं देश के लिए किए गये योगदान एवं भारतीय संविधान तैयार करने पर डाक्टर साहब के प्रयास पर प्रकाश डालते हुए सह जिला कार्यवाहक अंकुश बाबा साहब को नमन किया। स्वास्थ्य मेले मे क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष एवं बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हे डाक्टरों ने निशुल्क दवा वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मोहिसिन रजा,फिजिशियन डाक्टर अनिल वर्मा, नेत्र रोग के शाकिब, महिला डाक्टर डाक्टर रचना, डाक्टर अशोक कुमार, डाक्टर रेनू राजपूत, एन एम, आशा बहू, सहित ग्राम प्रधान, उमेश गुप्ता उर्फ जंगी, संघ के सह जिला कार्यवाह अंकुश धर्म जागरण संयोजक प्रवीण सिंह, राजेश श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।