सैकडो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का हुआ वितरण( फैजान )कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत रुकनापुर खुर्द में स्थित अमीरुद्दीन पब्लिक स्कूल में सिटी हॉस्पिटल कैसरगंज के तत्वाधान में क्षेत्र का सैकड़ो मरीजों का निशुल्क जांच कर इलाज किया गया और निशुल्क दवाई भी वितरित की गई सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर रेहान अहमद जनरल फिजिशियन व अमीरुद्दीन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर फैजान अहमद के सहयोग से ऐसा पुनीत कार्य किया गया l जिससे क्षेत्र के लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जांच के उपरांत दावों का निशुल्क वितरण हुआ और मरीज ने इसका सीधे लाभ उठाकर ऐसे कार्य करने वाले संस्थान सहित अमीरुद्दीन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर फैजान अहमद को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर इस्तीयाक अहमद बाल रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर रेहान अहमद जनरल फिजिशियन, डॉक्टर सुफियान जनरल फिजिशियन, डॉक्टर एम ए खान, डा सबा फिरदौस स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा हिबा मुमताज स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा जेपी यादव सहित दर्जनों डॉक्टरो ने शामिल होकर मरीजो को निशुल्क परामर्श देते हुए ऐसे शिविर को संपन्न कराने में सहयोग किया। इसी क्रम में डाo जे पी यादव मैनेजर सिटी हॉस्पिटल कैसरगंज ने कहा कि मेरे इस संस्थान द्वारा कई ऐसे स्थान पर शिविरों का आयोजन किया जाता है जिससे गरीब असहाय लोगों को निशुल्क का इलाज सीधे तौर पर पहुंचता है इससे हमें बहुत खुशी मिलती हैं।
डा रेहान ने कहा कि हम सभी डॉक्टरों को इस शिविर में आए सभी गरीब लोगों का परीक्षण कर बहुत खुशी मिलती है जो लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते हैं हम सभी डॉक्टर उनके क्षेत्र में जा जाकर शिविरों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं जिससे हम लोगों की मन को शांति मिलती है। इसी के साथ-साथ अमीरुद्दीन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर फैजान अहमद ने बताया कि अपने परिचित डॉक्टरों को अपने स्कूल में बुलाकर कई शिविरों का आयोजन पूर्व में कराया है ऐसे शिविरों का आयोजन करने का उद्देश्य यह है कि हमारे स्कूल के बच्चों सहित क्षेत्र के लोगों को दवा इलाज के लिए इधर-उधर परेशान ना होना पड़े और शिविर में आकर अपना निशुल्क जांच सहित इलाज करा सकें। ऐसे कार्यों से हमारे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलता है जिससे मुझे खुशी होती है।और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस निः शुल्क आयोजन में विद्यालय प्रबंधक इरफान अहमद, अस्पताल के टीम अफजल, विष्णु यादव, रूबी बेगम, निशा बेगम, तमन्ना सहित स्कूल के अध्यापक मेराज अहमद, मोहम्मद जावेद, मास्टर वदुदुरहमान, फरहीम फातिमा,मोहम्मद फैसल, मोहम्मद रुम्मान, आकाश चौधरी सहित सैकड़ो क्षेत्र के मरीज व तीमारदार मौजूद रहे l