Qutub Ansari / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 91
फखरपुर/बहराइच l सारदा सरोज इंटर कालेज में दसवीं कक्षा विज्ञान के पेपर में एक छात्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को शिक्षकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसके साथियों को गिरफ्तार कल जेल भेज दिया। विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा देने आए छात्रों से आधार कार्ड लिया जाता है मंगलवार सुबह परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद पहुंचे युवक से भी आधार कार्ड मांगा गया तो उसने मना कर दिया फिर उससे पूछा गया तो उसने अपना नाम सुमित शर्मा बताया कहा नसीब अली की जगह पर पेपर देने आए हैं। विद्यालय की व्यवस्थापक ने वहां पर मौजूद मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सचिन कुमार के सामने पेश कर दिया जिसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र नसीब अली के स्थान पर नगर कोतवाली केकाजीपुरा मुगफली मंडी निवासी आरोपी सुमित शर्मा अपने साथी कोतवाली देहात क्षेत्र के बंजारी मोड निवासी दिव्याशू तिवारी,कोतवाली नगर क्षेत्र के कबाबची गली घंटाघर मीरा खेलपुरा निवासी रिषभ रस्तोगी घंटा घर चौक निवासी प्रिंस गुप्ता के सहयोग से परीक्षा में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे विद्यालय के व्यवस्थापक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है चार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन