कुतुब अंसारी
बहराइच। सपा प्रमुख के निर्देश पर पार्टी संगठन की समीक्षा करने पहुंचे राज्य सभा के पूर्व सदस्य आलोक तिवारी ने ज़िला कार्यकारिणी की बैठक कर पदाधिकारियों व सदस्यों की गहन समीक्षा कर विधानसभा चुनाव 2027 में संगठन की गतिविधियों को अधिक गतिशील बनाने तथा गाँव-गाँव जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं और पी डी ए समाज को जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।ज़िला संगठन की समीक्षा के पश्चात श्री तिवारी ने पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कांन्फ्रेंस कर पार्टी की प्राथमिकताओं की चर्चा करते हुए, पूर्व सांसद ने कहा हमें किसानो, छात्रों, नौजवानों का सपना छीनने वाली भाजपा को 2027 में संगठन खड़ा करके बिदाई करना है।पार्टी संगठन में डिजिटल मीडिया से जोड़कर पार्टी की रीति नीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन जन पहुंचाना है l उन्होंने कहा कि भारतीय जनता ने बड़े पैमाने पर पी डी ए समाज के नाम कटवा दिया है l प्रत्येक विधानसभा में लैपटाप का प्रबंध कर फार्म 06, 07, 08 को ऑनलाइन फार्म भरवा कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम बढ़वाना है और गलत नाम कटवाने हैँ तथा मतदाता सूची की शुद्धि करना है। इस बीच पयागपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक राजेश चंद्रा, ज़िला अध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट, महाचिव सुनील निषाद, उपाध्यक्ष जफर उल्लाह खान बंटी, अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, शकील मेकरानी ज़िला सचिव, जंग बहादुर पाण्डेय, अकील खान, हरीश वर्मा आनंद पाठक, तारिक़ अंसारी, अंजली सोनी, राम जी यादव, उत्तमसिंह, मन्नू देवी सुमन शर्मा, विकास चौधरी, सुंदर लाल बाजपेयी, अखिलेश यादव, मोo आसिफ, जवाहर यादव, डा गौवरव यादव, दिनेश लोधी नंदेश्वर यादव, शैलेश शैलू आदि ने भाग लिया।