फैजानफखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज थाना अंतर्गत लखनऊ- बहराइच राजमार्ग पर स्थित सर्वो ढाबा के सामने दो बाइक आमने-सामने टकरा गई जिसमें पूर्व राजस्व निरीक्षक असद अली उम्र लगभग 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ।प्राप्त जानकारी के अनुसार असद अली अपनी स्कूटी गाडी से कैसरगंज बाजार में दवा लेने जा रहे थे कि कैसरगंज से जरवल जा रही मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें राजस्व निरीक्षकअसद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनंन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।