शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l
भाजपा के दिग्गज नेता व छह बार के सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह सआदत इंटर कॉलेज मैदान में अपने नये भगवा रंग के हेलीकाप्टर से पहुंचे जहाँ पर स्थानीय भाजपाईयों ने स्वागत किया ।
आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अपराहन पूर्व ब्लाक प्रमुख जयंकर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए नानपारा पहुंचे l उन्होंने इस मांगलिक कार्यक्रम में बेटी नेहा सिंह को अपना आशीर्वाद दिया।
पूर्व सांसद का काफिला जैसे ही इमामगंज चौराहा पर पंहुचा तो नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय व जिला प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर इकाई ने फूल मालाओं से स्वागत किया l लोकप्रिय सांसद के स्वागत करने वालों में अनिल पाण्डेय, विनय प्रकाश गुप्ता, आंनद रस्तोगी, तीरथ राम साहू, अतुल जायसवाल, प्रमोद नाग,प्रदीप जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह पप्पू आदि शामिल रहे l