Qutub Ansari / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 101
बहराइच ( कैसरगंज ) l जिले के कैसरगंज तहसील के मंझारा तौकली के बभनन पुरवा में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वन विभाग के शूटर ने गन्ने के खेत में छिपे मादा भेड़िए को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई । कैसरगंज तहसील में स्थित कंदौली ग्राम में रविवार की सुबह एक भेड़िया घर में सो रही डेढ़ साल की मासूम को उठा ले गया था । वन विभाग की टीम व ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में लगे हुए थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला । इसी दौरान घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने भेड़िए को देखा जिसके बाद सभी ने वन विभाग को सूचना दी ।
जानकारी मिलते ही उप जिलाधारकी अखिलेश सिंह व रेंजर ओंकार यादव शूटर आरिश के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान ड्रोन से भेड़िए की लोकेशन मिलते ही शूटर ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई । उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने बताया कि मारा गया भेड़िया मादा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन