Qutub Ansari / Fri, Sep 13, 2024 / Post views : 105
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। फ्रुड प्वाजनिंग का एक मामला बीती रात को सामने आया है। मामला जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा गुलाम पुरवा निवासी ननकऊ पुत्र राम आसरे के यहां गाय ने बुधवार सुबह बछड़े को जन्म दिया। जिस पर पहले दूध का परिवार की महिलाओं ने उसकी खिजरा तथा इडरी बना कर रख दिया। रात आठ बजे परिवार के लोगों ने खाना खाया। इसके बाद खिजरा तथा इडरी खाया। देर रात को परिवार के लोगो को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इस पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अखिलेश पाल और पायलट मदन चंद्र ने सभी को जरवल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू की। फ्रूड पॉइजनिंग के चलते गांव निवासी ननकऊ (50) पुत्र राम आसरे, पोता रंजीत (12) पुत्र राजू, सुहानी (12) पुत्री राकेश कुमार, सत्यम (9) पुत्र राकेश, शुभि (9) पुत्री राजू, संजीत कुमार (7) राजू और संजू देवी (35) पत्नी राजू समेत आठ लोग बीमार हुए हैं। सभी का इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन