अशोक सोनीजरवल/बहराइच। नगर मे डेंगू जैसी घातक बीमारियो को लेकर अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव के निर्देश पर नगर के वार्डो मे फागिंग करवाई जा रही है जिसके लिए निकाय कर्मी अमन कुमार, मयंक वर्मा, चन्दन वर्मा को लगाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए निकाय के सफाई नायक संजू बाल्मिकी ने बताया कि नगर मे डेंगू जैसी बीमारी अपना पांव पसारे को देखते हुए ई ओ खुशबू यादव के निर्देश पर रोज़ नगर मे फागिंग कराया जा रहा है l नालियों व घास तथा झाड़ झंखाडो मे भी व्यापक छिड़काव किया जा रहा है।